Skip to content
← Back to the notebookHome
Poems & Stories

मैं बातें करना चाहता हूँ

मैं बातें करना चाहता हूँ
फूल और पत्तों से,
सूरज और तारों से।
किसी अनकही बात से,
किसी बीती हुई रात से।

कुछ अच्छा, कुछ अटपटा,
कुछ सुना, कुछ अनसुना।
धुप और छाँव से,
उस सोते हुवे गाँव से।

पुरानी और नयी बातें,
गलत और सही बातें।
बातें उस छूटे हुए चौराहे से
उस लैंप पोस्ट के नीचे दीखते साये से।

मैं बातें करना चाहता हूँ
गुजरते हुए समय से,
उस मेज़ से, उस कुर्सी से,
उस पहाड़ से, उस नदी से।

मैं बातें करना चाहता हूँ,
सुबह को गूंजती हुई उस शंख की आवाज़ से,
उन मन्त्रों से, उनके अभिप्राय से।

मैं बातें करना चाहता हूँ
उस सफ़र से, उसके इंतज़ार से,
उस बीती हुई बात से,
उस खोई हुई रात से।

मैं बातें करना चाहता हूँ।

Written by Harsh

I’ve been keeping these pages since 2008. Some posts are trips, some are poems, most are just life.

A little about me →

In the margins 2 comments

  1. Archana RaiOctober 30, 2025

    कुछ बातें अपने आसपास के लोगों से भी कर लिया करो।

    1. harsh.singhOctober 30, 2025

      😅😅

Comments are closed.

STAY A LITTLE LONGER