Skip to content
← Back to the notebookHome
Poems & Stories

रंगो की दुनिया

जज्बातों को बयां करते हुए ये रंग।
कभी हरे कभी बैगनी । रंग बेरंग ।
इन रंगों के बीच कहीं तुम खो जाना ।
फूलों की चादर ओढ़ कर सूरज तले सो जाना ।

हवाओं की सरगम पे धीरे से झूमना,
चांदनी रातों में ख्वाबों में घूमना।
ख्वाहिशों की बारिश में तुम भीगते रहना,
खुद को इन रंगों में कहीं ढूंढते रहना।

दिल की गहराइयों में एक रंग बसेरा,
जिसमें छिपा हो तेरा मेरा सवेरा।
हर सुबह की किरन में बस तुम ही नजर आना,
इस रंगीन जहाँ में सदा यूं ही गुनगुनाना।

Written by Harsh

I’ve been keeping these pages since 2008. Some posts are trips, some are poems, most are just life.

A little about me →

STAY A LITTLE LONGER