रंगों के कारोबार में मैं एक अदना सा काला बिंदु भर था
सवेरा जब हुआ मैं एक बुझा जुगनू भर था
क्षितिज की लालिमा को देखा तो जी में आया
की मैं उड़ के किसी तरह उसके मिल जाऊं
पर क्षितिज तक मैं कभी पहुंच ना सका
जितना पास गया उतना ही दूर मैं था
लोग अक्सर कहते हैं दिल की सुना करो
पर खाली जेब के कान नहीं होते
दिल कहता तो रहा बहुत कुछ
पर बधीर सा मैं सपनो में गुमसुम सा था
मंजिल को ध्यान में रखे चलता ही चला मैं
मिल के पत्थरों को कभी न देखा मैने
रात हुई जब बरगद के नीचे घर किया मैने
पर जब सुबह उठा तो मंजिल का कोई पता ना था
नए शहर में मुझे लोग मिले लोगो के पद मिले
बहुत ढूंढा पर कोई इंसान ना मिला
वापस आ के जब आईने में खुद को देखा
एक महत्वाकांक्षा को देखा इंसान तो वहां भी ना था।
रंगमंच