इस रात को शब्दों में ढालकर कागज़ पे मढ़ना चाहता हूँ,
मैं इन बादलो के पीछे छुपे चाँद से मिलना चाहता हूँ.
वर्ष बीत गए इत्मीनान से बैठ के चींटियों को घर बनाते देखे,
मैं कुछ समय तो लापरवाही में बेकार करना चाहता हूँ.
आज किताबो के पन्ने पलटने का जी नहीं कर रहा,
मैं उस पीपल के पत्तो में छिपकर सोना चाहता हूँ.
रात का सन्नाटा अपने आप में कितना कुछ कह रहा है मुझसे,
मैं पूरा नहीं सही पर थोड़ा तो इनको समझना चाहता हूँ.
यूँ तो जीवन में हर चीज़ हासिल हुई है मुझे,
मैं अब किसी एक कमी से मुलाक़ात करना चाहता हूँ.
अक्सर कहते हैं की मुसाफिर घर का रास्ता भूल जाता है,
मैं भटक कर फिर उसी राह को ढूंढ़ना चाहता हूँ.
कुछ पल के लिए ही सही पर खुद को खो के पाना चाहता हूँ,
आज मैं इस रात को कागज़ पे मढ़ना चाहता हूँ.
इस रात को