Skip to content
← Back to the notebookHome
Poems & Stories

शोर

मोबाइल स्क्रीन पे गूंजती आवाज़ें
शब्दों में छुपी नफरत
खुद की बात सुनाने का जूनून
अगले को गलत साबित करने की हसरत

सभी एक परदे के पीछे छुपे हैं
एक पर्दा जो आपकी पहचान छुपाता है
पर असल में ये पर्दा ही आपकी पहचान बताता है
परदे के पीछे ही इंसान ठीक से नज़र आता है

वक़्त के पहिये पे सवार हम कहीं दूर निकल आये हैं
घर तो नज़र नहीं आ रहा हम ये किस तरफ चले आये हैं
अनजान लोगो के बीच काफी अपना सा लग रहा है
मुखौटे के बिना जीवन सपना सा लग रहा है

शुरुवात तुमने की थी गलत तुम हो
हम तुम इसी में उलझते चले गए
कुछ नया तो हासिल नहीं हुआ
जो पास था उसे भी नष्ट करते चले गए

चलो कुछ कदम दुनिया को पीछे छोड़ के चलते हैं
एक दूसरे से कहने के बजाय एक दूसरे को सुनते हुवे चलते हैं
रास्ते का क्या है ये कहीं ना कहीं ले ही जाएगा हमे
मंजिल का क्या है एक दूसरे में मंजिल को तलाशते हुए चलते हैं

Written by Harsh

I’ve been keeping these pages since 2008. Some posts are trips, some are poems, most are just life.

A little about me →

STAY A LITTLE LONGER